Almora-सरस्वती विद्या मंदिर में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया हुई शुरू,कल होगा विद्यारंभ संस्कार

email image link सरस्वती विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई हैा कल यानि 12 फरवरी को विद्यारंभ…

ssm almora

सरस्वती विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई हैा कल यानि 12 फरवरी को विद्यारंभ संस्कार के साथ विधिवत रूप से नए बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिया जाएंगा, प्रधानाचार्य पूनम जोशी ने यह जानकारी दी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम की प्रधानाचार्य पूनम जोशी ने कहा कि विद्यारंभ संस्कार बालक बालिकाओं में विद्या के लिए जिज्ञासा और रुचि बढ़ाकर उनकी ज्ञान प्राप्त करने की क्षमता बढ़ाता है।कहा कि विद्या भारती के विद्यालयों में सरस्वती पूजन कार्यक्रम और विद्यारंभ संस्कार संपन्न कराया जाता है।

उन्होंने कहा कि आज के इस समय में ये संस्कार छूटता जा रहा है, उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा है कि यदि उनके घर में बच्चा 3 साल का हो गया हो तो उसे कल 12 फरवरी को जीवनधाम में होने वाले विद्यारंभ संस्कार के लिए सुबह 10 बजे विद्यालय लेकर आएं और अगर पास -पड़ोस में भी 3 साल की उम्र के बच्चे हो तो उनको भी इस संस्कार से में लाने के लिए प्रेरित करे। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8954144313 में सम्पर्क किया जा सकता है।