केंद्रीय विद्यालय में नए सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया हुई शुरू, जाने कैसे कर पाएंगे आवेदन

केंद्रीय विद्यालय में 2026 27 शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय संगठन मार्च 2026 में आधिकारिक प्रवेश अधिसूचना जारी करने…

n7038063851773047148459b40a987b17acfc87df8b2c06dd82d29329a6afd814c441987ebb7a6066944723

केंद्रीय विद्यालय में 2026 27 शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय संगठन मार्च 2026 में आधिकारिक प्रवेश अधिसूचना जारी करने वाला है। इसलिए जो माता-पिता अपने बच्चों का दाखिला केंद्रीय विद्यालय में चाहते हैं उन्हें आवश्यक दस्तावेज की तैयारी कर लेनी चाहिए। सभी दस्तावेज की उपलब्ध होने के बाद फॉर्म प्रक्रिया को भरना आसान हो जाएगा।


केन्द्रीय विद्यालय संगठन मार्च 2026 में 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश कार्यक्रम जारी करने की योजना बना रहा है। अधिसूचना जारी होने के बाद, माता-पिता अपने बच्चों के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश से संबंधित पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर उपलब्ध होगी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


पिछले वर्ष केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए अधिसूचना 5 मार्च को जारी की गई थी और 21 मार्च तक यह प्रक्रिया चली थी। इस आधार पर यह माना जा रहा है कि 2026- 27 सत्र के लिए भी आवेदन इसी समय के आसपास शुरू होंगे।
केन्द्रीय विद्यालय में कक्षा 1 में प्रवेश पूरी तरह से ऑनलाइन किया जाता है।

चयन लॉटरी प्रणाली और प्राथमिकता रैंकिंग के आधार पर किया जाता है। कक्षाओं 2 से 12 (कक्षा 11 को छोड़कर) में प्रवेश ऑफलाइन किया जाता है। कक्षाओं 2 से 8 के छात्रों का चयन प्राथमिकता रैंकिंग और ऑफलाइन लॉटरी प्रणाली के आधार पर किया जाता है। इन कक्षाओं के लिए कोई परीक्षा या परीक्षण नहीं लिया जाता है।


केन्द्रीय विद्यालय के तहत देशभर में लगभग 1,248 स्कूल हैं। इसके अलावा, तीन केन्द्रीय विद्यालय विदेशों में भी संचालित होते हैं, जो मॉस्को, तेहरान और काठमांडू में स्थित हैं।
आपको बता दे की आवेदन करते समय महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट होने जरूरी है।

इनमें जन्म प्रमाण पत्र या जन्म तिथि का प्रमाण, बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो, बच्चे और माता-पिता के आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, SC/ST/OBC प्रमाण पत्र, और EWS या BPL प्रमाण पत्र शामिल हैं। इसके अलावा, यदि बच्ची एकल है, तो एक हलफनामा, कर्मचारी सेवा प्रमाण पत्र, और दादा-दादी के साथ माता-पिता के संबंध का प्रमाण भी मांगा जा सकता है।


पहले, केन्द्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन पत्र भरें। इसके बाद चयन सूची जारी की जाएगी। यदि छात्र का नाम सूची में है, तो संबंधित स्कूल में आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।

अंतिम शुल्क का भुगतान करने के बाद, छात्र की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। केन्द्रीय विद्यालय में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।

Leave a Reply