अल्मोड़ा: क्वारब भूस्खलन पर लापरवाह रुख अपना रहा है शासन प्रशासन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष का आरोप

Almora: Administration is adopting a careless stance on Qarab landslide, Congress District President alleges अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-नैनीताल हाईवे में क्वारब के पास लगातार हो रहे भूस्खलन…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

Almora: Administration is adopting a careless stance on Qarab landslide, Congress District President alleges

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बोले कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज , अल्मोड़ा नैनीताल हाईवे में क्वारब भूस्खलन से जनता पर पड़ रहा हैं अतिरिक्त आर्थिक बोझ, मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल एंव केन्द्रीय राज्य मंत्री जनता की समस्या दूर करने के बजाय पार्टी सदस्यता अभियान के लिए गंभीर हैं, 21 अक्टूबर‌ के बाद धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-नैनीताल हाईवे में क्वारब के पास लगातार हो रहे भूस्खलन को लेकर कांग्रेस ने शासन प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठा इस समस्या का निस्तारण करने का मांग की है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिम्मेदार संस्थाएं इसको लेकर उदासीन रुख अपना रही हैं ।


उन्होंने कहा कि इस भूस्खलन का सबसे बड़ा दंश अल्मोड़ा-बागेश्वर सहित पर्वतीय क्षेत्र की जनता सहित प्रतिदिन हजारों यात्रियों, व्यापारियों, ट्रांसपोर्ट व्यापारियों सहित टैक्सी एंव ट्रक और बस संचालकों को झेलना पड़ रहा हैं।


लेकिन दो माह से एनएच विभाग सहित जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों एंव अल्मोड़ा के क्षेत्रीय सांसद एंव सड़क राज्य मंत्री तक कोई समाधान नहीं ढूँढ पाये हैं।


जिससे आये दिन पर्वतीय क्षेत्र की जनता को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।
भोज ने कहा कि मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल एंव केन्द्रीय राज्य मंत्री क्वारब भूस्खलन पर गंभीर होने के बजाय अपनी पार्टी सदस्यता अभियान में गंभीर दिख रहे हैं।

अल्मोड़ा काँग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने यहाँ जारी एक बयान में कहा हैं। कि क्वारब सड़क मार्ग में लगातार हो रहे भूस्खलन को रोक पाने में केन्द्र सहित राज्य की सरकार विफल हो चुकी हैं। जिसका भारी दंश आम पर्वतीय क्षेत्र की जनता को अतिरिक्त आर्थिक दवाब के कारण प्रतिदिन सामना करना पड़ रहा हैं।


उन्होंने कहा है। कि पहले मानसून में अल्मोड़ा की जनता ने आपदा का भारी दंश को झेला हैं। तो वहीं मानसून के बाद क्वारब भूस्खलन ने अल्मोड़ा की जनता को भारी परेशानियों में डाल दिया हैं। क्षेत्र से क्रेंद्रीय सड़क राज्य मंत्री अजय टम्टा एंव राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने संसदीय और विधानसभा क्षेत्र के अल्मोड़ा- नैनीताल राष्ट्रीय मार्ग के क्वारब भूस्खलन ऒर पिथौरागढ़-टनकपुर सड़क मार्ग के स्वाला भूस्खलन पर गंभीर नहीं होने से आये दिन जनता को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


भोज ने कहा कि दीपावली का त्योहार निकट हैं। आम जनता से लेकर व्यापारी वर्ग सहित ट्रक, बस, टैक्सी सहित ट्रान्सपोर्ट व्यवसायियों को सड़क मार्ग में भूस्खलन से अतिरिक्त आर्थिक व्यय करना पड़ रहा हैं। जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा हैं। दीपावली का त्योहार मनाने के लिए हजारों नौकरीपेशा व अन्य लोग अल्मोड़ा-बागेश्वर अपने मूल गाँवों में आएंगे तो उन लोगों को भी सड़क मार्ग की दिक्कतों से सामना करना पडे़गा। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा का जिला प्रशासन मार्ग को खोलने के लिए गंभीर होने के बजाय सड़क मार्ग को रात्रि में बन्द करने का फरमान जारी करके अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहा हैं।


उन्होंने कहा कि दीपावली के बड़े त्यौहार को देखते हुए क्वारब भूस्खलन को रोकने एंव एकमात्र सड़क लाईफ लाईन को खोलने के लिए सरकार एंव जिला प्रशासन द्वारा 21 अक्टूबर तक सड़क मार्ग को सभी वाहनों के लिए नहीं खोला तो काँग्रेस पार्टी उग्र धरना प्रदर्शन के द्वारा केन्द्र-राज्य सरकारें सहित जिला प्रशासन की पोल खोलेगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी अल्मोड़ा जिला प्रशासन की होगी।