Almora- होली एंजिल पब्लिक स्कूल के आदित्य तिवारी का आईआईटी जेईई एडवांस में चयन

अल्मोड़ा 16 अक्टूबर होली एंजिल पब्लिक स्कूल के छात्र आदित्य तिवारी का आईआईटी जेईई एडवांस परीक्षा में आल इंडिया स्तर पर चयन हुआ है। आदित्य…

 

अल्मोड़ा 16 अक्टूबर होली एंजिल पब्लिक स्कूल के छात्र आदित्य तिवारी का आईआईटी जेईई एडवांस परीक्षा में आल इंडिया स्तर पर चयन हुआ है। आदित्य तिवारी ने होली एंजिल पब्लिक स्कूल से सत्र 2020-2021 कक्षा 12वीं की परीक्षा 99 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी।


आदित्य के चयन पर विद्यालय परिवार ने खुशी का इजहार किया हैं। आदित्य तिवारी के पिता प्रदीप चन्द्र तिवारी ने उसकी सफलता का श्रेय विद्यालय, प्रधानाचार्य तथा शिक्षकों को दिया हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


आदित्य तिवारी को मिली सफलता पर प्रधानाचार्य डॉ0 मनोज चौधरी, विद्यालय के चेयरमैन नारायण सिंह बिष्ट, प्रबंधक बलवंत सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, किशन सिंह बिष्ट,विद्यालय के शिक्षको और स्टॉफ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आदित्य के उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।