अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई का एक्सीडेंट में हुआ निधन, बहन की हालत भी है गंभीर, अस्पताल में हुई भर्ती

Pankaj Tripathi Sister: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के परिवार की तरफ से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि…

Pankaj Tripathi Sister: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के परिवार की तरफ से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पंकज त्रिपाठी के जीजा यानी कि बहनोई की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत भी काफी नाजुक बताई जा रही है। पंकज त्रिपाठी की बहन और उनके पति गोपालगंज से कोलकाता कर से जा रहे थे तब सड़क हादसा झारखंड के धनबाद के निरसा में हुआ। हादसे में मौके पर ही पंकज के बहनोई का निधन हो गया, और बहन अस्पताल में भर्ती हैं।

पंकज त्रिपाठी के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बताया जा रहा है यह एक्सीडेंट करीब 4:30 बजे दिल्ली कोलकाता हाईवे 2 पर निरसा बाजार के पास गाड़ी के रोड डिवाइडर से टकरा जाने की वजह से हुआ। जहां एक्टर के बहनोई का निधन हो गया और बहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi Family) के बहनोई मुन्ना तिवारी (राकेश तिवारी) खुद कार चला रहे थे और उनकी पत्नी सरिता साथ बैठी थीं। हालांकि एक्सीडेंट कैसे हुआ, इसपर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

अस्पताल में भर्ती है बहन

रिपोर्ट के मुताबिक पंकज त्रिपाठी की बहन सरिता तिवारी को अस्पताल के सर्जिकल आईसीयू में भर्ती कराया गया है। कहा जा रहा है कि उनकी कंडीशन काफी क्रिटिकल है और उनका इलाज SNCU में चल रहा है। पंकज त्रिपाठी के परिवार से दुखद खबर सामने आने के बाद से एक्टर के फैंस उनके और परिवार के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

पंकज त्रिपाठी का वर्कफ्रंट

पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi Movies) के वर्कफ्रंट की बात करें तो नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर ‘मैं अटल हूं’, ‘ओएमजी-2’, ‘स्त्री’, लूडो जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी के लिए पॉपुलर हैं।