संसद के दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

दिल्ली। देश की सबसे बड़ी संस्था संसद के बजट सत्र का दूसरा हिस्सा हंगामे की भेंट चढ़ गया। आज लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

दिल्ली। देश की सबसे बड़ी संस्था संसद के बजट सत्र का दूसरा हिस्सा हंगामे की भेंट चढ़ गया। आज लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। एक ओर जहां विपक्ष ने अदाणी समूह से जुड़े मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित किए जाने की मांग को हंगामा किया वहीं दूसरी ओर सरकार की तरफ से लोकतंत्र को लेकर लंदन में राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर माफी की मांग पर हंगामा किया गया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि 17वीं लोकसभा के 11वें सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को हुई। इस सत्र के दौरान सदन में लगभग 45 घंटे 55 मिनट तक कामकाज हुआ। इस दौरान 8 विधेयक पुन: स्थापित किए गए और 5 विधेयक पारित हुए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272