Active Corona Cases : कोरोना से धड़ाधड़ हो रही हैं लोगों की मौतें, स्थिति हुई चिंताजनक, स्वास्थ्य विभाग बताएं यह आंकड़े

कुछ समय की राहत देने के बाद कोरोनावायरस एक बार फिर से अपने पैर पसार रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके आंकड़े जारी किया जिसके…

कुछ समय की राहत देने के बाद कोरोनावायरस एक बार फिर से अपने पैर पसार रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके आंकड़े जारी किया जिसके मुताबिक पूरे देश में 27,10 एक्टिव मामले सामने आए हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

कई राज्यों में नए संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि दिल्ली में पहली मौत के बाद स्थिति और अधिक संवेदनशील बताई जा रही है


देशभर का हाल: कहां कितने केस?


केरल: 1,147 सक्रिय मामले — देश में सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य
महाराष्ट्र: 84 नए मामलों के साथ कुल केस 681
दिल्ली: कुल मामले बढ़कर 294 — सामने आई पहली मौत
राजस्थान: कुल 54 संक्रमित, 1 मौत
बिहार: 12 नए मामलों के साथ कुल 22 केस
झारखंड: 2 नए मरीज, कुल एक्टिव केस 3


राजधानी दिल्ली में 60 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत की पुष्टि ने सभी को चौंका दिया है। जानकारी के मुताबिक, मृतका हाल ही में पेट की सर्जरी से गुज़री थी। अस्पताल में भर्ती के दौरान कोई स्पष्ट लक्षण नज़र नहीं आए, लेकिन मृत्यु के बाद रिपोर्ट पॉज़िटिव आई।

यह घटना इस बात का संकेत है कि संक्रमण का नया स्वरूप अलक्षणिक (Asymptomatic) भी हो सकता है।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री प्रताप राव जाधव ने कहा कि केंद्र सरकार कोरोना से निपटने के तैयारी कर रही है उन्होंने राज्य सरकारों को निर्देश दिया है कि सभी अस्पतालों में बेड दवाइयां, PPE किट और अन्य उपकरणों का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया जाए।


कोरोना की वापसी क्यों चिंताजनक?


रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरस का नया रूप धीरे फैलने वाला लेकिन खतरनाक हो सकता है।
बिना लक्षण वाले मामलों की संख्या में बढ़ोतरी चिंताजनक है।
विशेषज्ञों का मानना है कि मौसम में बदलाव और लापरवाही फिर से संक्रमण को बढ़ा सकती है।


क्या करें आम नागरिक?


मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन फिर से अनिवार्य हो सकता है।
हल्के लक्षणों को भी नजरअंदाज न करें, तुरंत जांच कराएं।
टीकाकरण की स्थिति जांचें और बूस्टर डोज़ लेने से न हिचकें।