मुख्यमंत्री धामी के निर्देश के बाद लिया गया एक्शन, हरिद्वार में प्रशासन ने रूकवाया मस्जिद निर्माण, होगी जांच

हरिद्वार जिले के लक्सर तहसील के ग्राम सुल्तानपुर में एक मस्जिद के निर्माण कार्य को प्रशासन ने तत्काल रोक दिया है। सीधे मुख्यमंत्री धामी की…

Screenshot 20250731 091029 Chrome

हरिद्वार जिले के लक्सर तहसील के ग्राम सुल्तानपुर में एक मस्जिद के निर्माण कार्य को प्रशासन ने तत्काल रोक दिया है। सीधे मुख्यमंत्री धामी की ओर से जारी किए गए निर्देश के बाद प्रशासन ने यह कार्यवाही की।

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की लक्सर तहसील के ग्राम सुल्तानपुर में बन रही विशाल का मस्जिद के निर्माण कार्य को प्रशासन ने रुकवा दिया।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री धामी की ओर से इसके लिए निर्देश जारी किए गए थे जिसके बाद हरिद्वार जिला प्रशासन ने यह कार्यवाही की स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री से इस बारे में शिकायत की थी स्थानीय लोगों का कहना है की मस्जिद का निर्माण निर्धारित मानकों के खिलाफ है।

इसे हरिद्वार जिले की सबसे बड़ी मस्जिद बताया जा रहा है। मस्जिद की मीनारो की ऊंचाई करीब ढाई सौ फीट तक बनाई जा चुकी थी। मस्जिद में पत्थर लगने का काम चल रहा था स्थानीय लोगों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री से शिकायत की जिसके बाद इसका संज्ञान लेते हुए सीएम ने हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को इस पर तुरंत रोक लगाने के लिए निर्देश दिए और निर्माण संबंधित दस्तावेजों की जांच करने का आदेश भी दिया है।


हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मस्जिद का निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। अब पूरे मामले की जांच की जा रही है। लक्सर के उपजिलाधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया है। मस्जिद प्रबंधन से जमीन और निर्माण से जुड़े दस्तावेज मांगे गए हैं।


एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में धर्मांतरण की हालिया घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए अधिकारियों को धर्मांतरण विरोधी कानून को और सख्त करने के निर्देश दिए। सीएम धामी ने अधिकारियों से धर्मांतरण कराने वाले तत्वों के जाल में फंसे लोगों को उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जाए।