द्वाराहाट:: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वाराहाट में शनिवार को हुए छात्र संघ चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों ने कब्जा जमाया।
अध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार नीरज किरौला ने एवीबीपी की दिया उपाध्याय बंपर बोटों से हराकर जीत दर्ज की। कुल 809 वोट में से 487 का मतदान हुआ।
अध्यक्ष पद में नीरज किरौला को 356 वोट एवं दिया को मात्र 125 वोट मिल पाये। नीरज ने 231 वोट से जीत दर्ज की। जबकि 2 वोट नोटा एवं 4 वोट अवैध पाए गए। उपाध्यक्ष पद में अमित सिंह भंडारी 183 मतों से विजयी हुए। अमित को 324 एवं भुवन राम को 141 मत मिले। सचिव पद में सूरज सिंह ने तनुजा जोशी को 192 वोटों से हराया। सूरज को 330 एवं तनुजा को 130 वोट ही मिल पाये। कोषाध्यक्ष पद में भरत भंडारी विजयी हुए। उन्होंने सूरज आर्या को 113 वोटों से पराजित किया।
जबकि छात्रा उपाध्यक्ष तन्नू जोशी एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि नेहा रावत एबीवीपी से पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचित हो गये थी। निर्वाचित पदाधिकारियों को प्राचार्य प्रो. डीसी पंत ने पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। विजयी प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ विजयी जलूस निकालकर खुशी व्यक्त की। मौके पर पुलिस-प्रशासन मौजूद रहा।
