अभिषेक बच्चन ने बेस्ट अभिनेता का अवॉर्ड जीता, नीरज घेवन को मिला सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का सम्मान

मेलबर्न में 14 अगस्त से चल रहे इंडियन फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा की चमक साफ नजर आई। बीती रात आयोजित पुरस्कार समारोह में कई…

n6770185181755333917068b81a4b1b0e2b01a432d4282fe1312b67330bf52f211169c1637e3bcd1e4f004e

मेलबर्न में 14 अगस्त से चल रहे इंडियन फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा की चमक साफ नजर आई। बीती रात आयोजित पुरस्कार समारोह में कई कलाकारों को उनके काम के लिए सम्मान मिला। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन को उनकी फिल्म आई वांट टू टॉक में शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। और इस सम्मान को पाकर उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बेहद भावुक पल है। उन्होंने फिल्म के निर्देशक शूजित सरकार का भी धन्यवाद किया।

डायरेक्टर नीरज घेवन की फिल्म होमबाउंड को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। वहीं नीरज घेवन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का खिताब भी दिया गया। इस दोहरी जीत ने उन्हें बेहद खुश कर दिया।

इसके अलावा आमिर खान को सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं जयदीप अहलावत को पाताल लोक सीजन 2 में बेहतरीन अभिनय के लिए बेस्ट अभिनेता (सीरीज) का खिताब मिला। अभिनेत्री अदिति राव हैदरी को डायवर्सिटी इन सिनेमा पुरस्कार मिला।

इस फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ स्वतंत्र फिल्म का पुरस्कार अंगम्माल को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब गीता कैलासम को मिला। वहीं सर्वश्रेष्ठ सीरीज ब्लैक वारंट रही। लघु फिल्म में भारत की कलार पेंसिल्स और ऑस्ट्रेलिया की ड्रिफ्टर्स को सम्मानित किया गया। इसके अलावा वीर दास को डिसरप्टर अवार्ड और अरविंद स्वामी को सिनेमा में नेतृत्व के लिए पुरस्कार दिया गया। बक्शो बोंडी को सिनेमा में समानता के लिए सम्मानित किया गया।

इस समारोह में भारतीय फिल्म और कलाकारों की प्रतिभा का जश्न मनाया गया। और विजेताओं की मेहनत को सराहा गया।