Pithoragarh::: डीडीए व स्वास्थ्य के मुद्दे को लेकर AAP का प्रदर्शन, फूकां सरकार का पुतला

पिथौरागढ़ सहयोगी। स्वास्थ्य, विकास प्राधिकरण आदि मुद्दों को लेकर जिला मुख्यालय के गांधी चौक में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राज्य सरकार का…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

4e1f53e94097650931cc317ce4cfd568

पिथौरागढ़ सहयोगी। स्वास्थ्य, विकास प्राधिकरण आदि मुद्दों को लेकर जिला मुख्यालय के गांधी चौक में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राज्य सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान आयोजित एक सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार पिथौरागढ़ की घोर उपेक्षा कर रही है। महिला एवं जिला अस्पताल भगवान भरोसे छोड़ दिए गए हैं। आए दिन महिलाओं और नवजात शिशुओं की अकाल मृत्यु हो रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

वक्ताओं ने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण के नाम पर लोगों से अवैध वसूली का धंधा सरकार की सह पर हो रहा है। एक ओर सरकार पहले प्राधिकरण को स्थगित करने का अस्पष्ट शासनादेश लागू कर रही है, दूसरी ओर प्राधिकरण से नक्शे पास न होने पर लोगों पर अनाप शनाप अर्थदण्ड किया जा रहा है। जो लोग सरकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं उनको भी प्राधिकरण अधिनियम के कारण कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।

इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने सरकारी अस्पतालों की दशा सुधारने, विकास प्राधिकरण को पूरी तरह खत्म करने और आशा कार्यकत्रियों की मांगों पर कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। 

प्रदर्शन में आप के जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश पुनेड़ा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अशोक पांडेय, योगेश खर्कवाल, भूपेश जोशी, शंकर राम, केएन उपाध्याय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद सिंह बिष्ट, कै. महादेव भट्ट, संगठन मंत्री गिरीश जोशी, व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर, सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश कलौनी, रूपेश सिंह, मनोज बिष्ट, हिमांशु भट्ट आदि शामिल थे।