गोलगप्पा खाते वक्त महिला का जबड़ा हुआ लॉक , लोग देखकर दंग रह गए, डॉक्टर भी हैरान

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक ऐसी घटना हुई है जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है। यहां गोलगप्पे खाते हुए एक महिला…

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक ऐसी घटना हुई है जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है। यहां गोलगप्पे खाते हुए एक महिला का जबड़ा अचानक खिसक गया , जिसके बाद उनका मुंह खुली हालत में ही रुक गया। दिबियापुर के गांव गोरी किशनपुर की 42 साल की इकला देवी किसी काम से औरैया आई थीं। रास्ते में उन्होंने एक ठेले पर गोलगप्पे खाना शुरू किया , तभी अचानक उनका जबड़ा नीचे की ओर सरक गया और मुंह बंद नहीं हो पाया। दर्द बढ़ते ही वह जोर जोर से रोने लगीं , आसपास मौजूद लोग पहले समझ ही नहीं पाए कि क्या हुआ।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर गए , लेकिन वहां डॉक्टर कुछ नहीं कर पाए क्योंकि जबड़ा पूरी तरह लॉक हो चुका था। हालात देखते हुए उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने कहा कि खाते समय जबड़ा ऐसी तरह लॉक होने का मामला उन्होंने पहले कभी नहीं देखा , इसलिए यह केस उनके लिए भी काफी चौंकाने वाला है।

महिला को इस हालत में देखकर गोलगप्पे खा रहे लोग घबरा गए , वहीं चाट वाले की भी हालत खराब हो गई कि आखिर ऐसा कैसे हो गया। घटना की खबर पूरे इलाके में फैल गई है और लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं कि अचानक यह परेशानी कैसे खड़ी हो गई। परिजनों का कहना है कि सैफई में भी इकला देवी का जबड़ा अभी तक खुल नहीं पाया है , डॉक्टर लगातार कोशिश कर रहे हैं , लेकिन उन्हें काफी दर्द हो रहा है और घर वाले बेहद परेशान हैं।