तेज रफ्तार ऑटो की चपेट में आई महिला, बेटी ने इस तरह बचाई जान की लोग बहादुरी को कर रहें सलाम, वीडियो वायरल

कर्नाटक के मंगलुरु से एक दिल जीत लेने वाला एक वीडियो सामने आई है। यहां एक तेज रफ़्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। वही इस बीच…

कर्नाटक के मंगलुरु से एक दिल जीत लेने वाला एक वीडियो सामने आई है। यहां एक तेज रफ़्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। वही इस बीच सड़क पर जा रही एक महिला उसकी चपेट में आने से उसके नीचे दब गई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

उस महिला की बेटी वहीं पास के ही एक ट्यूशन सेंटर में पढाई कर रही थी। तभी बेटी तुरंत वहां पहुंचने के बाद बहादुरी दिखाते हुए ऑटो को कुछ लोगों की मदद से तुरन्त उठाकर मां की जान बचाई।

इस हादसे का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। जिसके बाद से यह सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की ऑटो पलटने के बाद कुछ लोगों की मदद से उसे उठा रही है।

घटना मंगलुरु के किन्निगोली के रामनगर इलाके की है। वहीं वीडियो को वायरल होने के बाद लोग लड़की की तारीफ कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार इस महिला का नाम चेतना है। महिला को हादसे में गंभीर रूप से चोटिल हो गई। जिसे पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। बताया जा रहा है कि हादसे में ऑटो रिक्शा चालक और उस सवार यात्रियों को भी मामूली चोटें आईं।

https://twitter.com/ChekrishnaCk/status/1832729411982123123?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1832729411982123123%7Ctwgr%5E86ff8ae20ec58ca111669ff4241b349d1d06e772%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F