टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया के इस दौर में फोटोशूट का क्रेज भी लगातार बढ़ता जा रहा है लेकिन यह शौक जानलेवा भी साबित हो रहा है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला हादसा बेंगलुरु से सामने आ रहा है यहां एक परिवार में नए मेहमान के आने की खुशियां मनाई जा रही थी लेकिन एक छोटी सी लापरवाही ने घर की सारी खुशियां मातम में बदल दी।
8 महीने की गर्भवती मां के मेटरनिटी शूट के दौरान उनके 3 साल के बेटे की पानी के स्विमिंग पूल में डूब कर दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्वाति और उनके पति चरण अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहे थे। फोटोशूट के लिए एक लोकेशन तैयार की गई थी, जहां एस्थेटिक्स के लिए एक छोटा पानी का पूल भी बनाया गया था।
स्वाति, जो 8 महीने की गर्भवती हैं, फोटोशूट में व्यस्त थीं। उनका 3 साल का बेटा लक्षमीर पास ही खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक फिसलकर पानी के पूल में गिर गया।
वहां मौजूद फोटोग्राफर से परिवार के सदस्यों में से किसी का भी ध्यान बच्चे पर नहीं गया जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक बच्चा डूब चुका था। उसे अस्पताल ले जाएगा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे की सबसे दुखद बात यह है कि बच्चों के पिता चरण काम के सिलसिले में विदेश चले गए थे। पत्नी यहां उनके दूसरे बच्चे के आने की खुशी में फोटो शूट करवा रही थी, तभी यह हादसा हो गया।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर लिया है। जांच इस बात पर केंद्रित है कि फोटोशूट के दौरान सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं थे? क्या फोटोग्राफी टीम या आयोजकों की तरफ से लापरवाही हुई थी? एक छोटे बच्चे की मौजूदगी में खुला वाटर पूल क्यों छोड़ा गया था? शव का पोस्टमार्टम सरकारी अस्पताल में कराया गया है।