क्रिकेट मैच में छक्का मारते ही जिंदगी की पिच पर आउट हो गया होनहार खिलाड़ी, हार्ट अटैक से मैदान में ही टूट गई सांसें

पंजाब के फिरोजपुर से एक ऐसी खबर आई है जिसने हर किसी को हिला कर रख दिया है। क्रिकेट खेलते वक्त एक नौजवान खिलाड़ी की…

n67044428017512003071713756dfa56ddb1d26fd1b666050ae1b57715848fb560de9b4ff0bfafbe99282c0

पंजाब के फिरोजपुर से एक ऐसी खबर आई है जिसने हर किसी को हिला कर रख दिया है। क्रिकेट खेलते वक्त एक नौजवान खिलाड़ी की अचानक मैदान पर ही जान चली गई है। ये हादसा गुरुहरसहाय इलाके के डीएवी स्कूल के मैदान में हुआ है। रविवार की सुबह यहां क्रिकेट मैच चल रहा था। हरजीत सिंह नाम का युवक बल्लेबाजी कर रहा था। खेल में वो पूरी तरह डूबा हुआ था और बढ़िया प्रदर्शन कर रहा था। एक गेंद आई। हरजीत ने उस पर जोरदार शॉट मारा। गेंद सीधे छक्के के लिए मैदान से बाहर चली गई।

अगले ही पल कुछ ऐसा हुआ जिसने वहां मौजूद हर शख्स को चौंका दिया। हरजीत ने जैसे ही शॉट मारा वैसे ही वो असहज महसूस करने लगा। वो धीरे से घुटनों के बल बैठ गया। चेहरे पर परेशानी साफ नजर आने लगी थी। कुछ ही सेकंड में वो मैदान पर लेट गया। बाकी खिलाड़ी दौड़कर उसके पास पहुंचे। पहले तो किसी को समझ नहीं आया कि हुआ क्या है। लेकिन जब हरजीत ने आंखें बंद कर लीं और जवाब देना बंद कर दिया तो सब घबरा गए। किसी ने सीपीआर देना शुरू किया। कोशिश की गई कि किसी तरह उसकी सांस वापस आ जाए।

लेकिन सारी कोशिशें नाकाम रहीं। हरजीत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सबके सामने एक होनहार खिलाड़ी की जिंदगी एक झटके में खत्म हो गई। इस हादसे के बाद पूरा इलाका सदमे में है। मैदान में खड़े बाकी खिलाड़ी और वहां मौजूद लोग इस मंजर को भूल नहीं पा रहे हैं। जो वीडियो सामने आया है उसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे छक्का लगाने के तुरंत बाद वो लड़खड़ाता है और फिर गिर जाता है।

डॉक्टरों की मानें तो आजकल युवाओं में हार्ट अटैक की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसकी बड़ी वजह है स्ट्रेस और लाइफस्टाइल। खासतौर पर जब बिना किसी तैयारी के अचानक भारी फिजिकल एक्टिविटी की जाती है तो शरीर पर दबाव पड़ता है। ऐसे में हादसे हो सकते हैं। खेल सेहत के लिए जरूरी है लेकिन शरीर की हद और हालत को समझना भी उतना ही जरूरी है। हरजीत की अचानक हुई मौत ने उसके घर परिवार को तोड़ दिया है। दोस्त और जानने वाले अब भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि वो अब इस दुनिया में नहीं रहा।