ब्रेकिंग: लाल किले के पास जोरदार धमाका, दुकानों के दरवाजे-खिड़कियां टूटीं, इलाके में दहशत

राजधानी के लाल किले के पास सोमवार शाम को जोरदार धमाके ने इलाके में दहशत पैदा कर दी। धमाके से आसपास की दुकानों के दरवाजे…

राजधानी के लाल किले के पास सोमवार शाम को जोरदार धमाके ने इलाके में दहशत पैदा कर दी। धमाके से आसपास की दुकानों के दरवाजे और खिड़कियां टूट गईं।

मौके पर दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीम तुरंत पहुंची और घटनास्थल की जांच में जुट गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

पुलिस ने इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी है और लोगों से शांति बनाए रखने का अनुरोध किया है। अधिकारियों ने बताया कि धमाके की वजह जानने के लिए हर संभावित पहलू की पड़ताल की जा रही है और जांच जारी है।