अल्मोड़ा। शहर में आवारा गौवंश की समस्या को देखते हुए अब भैंसवाड़ा में डेढ़ करोड़ की लागत से आधुनिक गौशाला बनाई जाएगी। लंबे समय से गौशाला न होने के कारण सड़कों पर भटकते मवेशी लोगों के लिए परेशानी और खतरा बन चुके थे। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम मेयर अजय वर्मा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा और पार्षद अमित साह मोनू ने लगातार प्रयास किए, जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश सरकार ने अल्मोड़ा जिले के लिए कुल 9 गौशालाओं की स्वीकृति दी है। इनमें 5 नई गौशालाएं और 4 का विस्तार शामिल है।
इन्हीं में से एक गौशाला भैंसवाड़ा में एक करोड़ छियालीस लाख रुपये की लागत से बनाई जाएगी। गौशाला निर्माण की तैयारी का जायजा लेने के लिए मेयर अजय वर्मा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा और पार्षद अमित साह मोनू ने शुक्रवार को स्थल का निरीक्षण किया।
मेयर अजय वर्मा ने कहा कि यह परियोजना शहर और गोवंश दोनों के लिए राहत की पहल है। उन्होंने बताया कि सड़कों पर घूमते पशु न केवल खुद असुरक्षित हैं, बल्कि लोगों के लिए भी खतरा बन रहे थे। पार्षद अमित साह मोनू ने कहा कि सरकार और प्रशासन ने इस दिशा में जो कदम उठाया है, वह स्वागत योग्य है। उन्होंने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी का आभार जताया।
निरीक्षण के दौरान पार्षद अभिषेक जोशी, मनोज पाठक और कृष्ण बहादुर सिंह भी मौजूद रहे।
अल्मोड़ा के भैंसवाड़ा में बनेगी आधुनिक गौशाला, डेढ़ करोड़ की लागत से होगा निर्माण
अल्मोड़ा। शहर में आवारा गौवंश की समस्या को देखते हुए अब भैंसवाड़ा में डेढ़ करोड़ की लागत से आधुनिक गौशाला बनाई जाएगी। लंबे समय से…
