बियरशिवा स्कूल रानीखेत में विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय एनएनडी भट्ट की जयन्ती पर विद्यालय में लघु सिनेमाघर स्थापित

बीरशिवा स्कूल रानीखेत में विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय एनएनडी भट्ट की जयन्ती के शुभ अवसर पर विद्यालय में ही विद्यार्थियों के मनोरंजन के लिए मिनी…

beersheba school ranikhet

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बीरशिवा स्कूल रानीखेत में विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय एनएनडी भट्ट की जयन्ती के शुभ अवसर पर विद्यालय में ही विद्यार्थियों के मनोरंजन के लिए मिनी थिएटर का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार संस्कृति कर्मी विमल सती द्वारा किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ अकादमिक निदेशक श्रीमती प्रीति पांडेऔर मुख्य अतिथि विमल सती जी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11वीं की छात्रा कु. स्वाति भट्ट व छात्र हर्षित त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में नन्हें कलाकारों ने अपने सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति कर स्व. एनएनडी भट्ट को जन्मदिन पर याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस अवसर पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष प्रतियोगिताओं जैसे अर्द्ध शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता, योगा, लोकगीत गायन, वाद्य यंत्र संगीत, तीव्र गणितीय गणना और रूबिक क्यूब आदि का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तत्पश्चात कक्षा 11वीं के छात्र हर्षित त्रिपाठी ने स्व. भट्ट जी का पसंदीदा गीत ‘ सूरज रे जलते रहना’ प्रस्तुत कर उन्हें याद किया।

इस शुभ दिवस पर अकादमिक निदेशक प्रीति पांडे ने स्वर्गीय भट्ट को स्मरण करते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके जीवन व व्यक्तित्व को प्रभावशाली और प्रेरणात्मक बताया। साथ ही विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे सभी उनकी तरह सदा दूसरों के हित में कार्य करें। इसके साथ ही विमल सती ने भी अपने शब्दों के माध्यम से स्व.भट्ट का स्मरण कर सभी को उनके जीवन के मुख्य उद्देश्यों से अवगत कराया।

कार्यक्रम के अन्तिम चरण में आयोजित प्रतियोगिताओं के सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर केक कटिंग के साथ ही बच्चों को चॉकलेट वितरित की गयी। इसके पश्चात स्व. भट्ट की जयन्ती के शुभ अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से जरूरतमंद बच्चों को गर्म स्वेटर वितरित किए गए।


इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक तिलक राज तलवार, निरुपमा भट्ट तलवार, अध्यक्ष नीरूपेंद्र तलवार और मुस्कान तलवार द्वारा स्वर्गीय एनएनडी भट्ट के विचारों और दृढ़ संकल्पों को याद कर उनकी भावुक हृदय से जयन्ती मनायी गई और साथ ही आश्वासन दिया कि सदा उनके सिद्धांतों का अनुसरण कर विद्यालय को प्रगतिशील बनाएंगे।