हिमाचल में भरमौर के 200 साल पुराने मंदिर में लगी भीषण आग, हुआ लाखों का नुकसान

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर विधानसभा क्षेत्र के मंदिर में भीषण आग लगने से काफी नुकसान हो गया। खुंदेल के गिरड़ गांव में…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर विधानसभा क्षेत्र के मंदिर में भीषण आग लगने से काफी नुकसान हो गया। खुंदेल के गिरड़ गांव में स्थित करीब 200 साल पुराना ऐतिहासिक गिरड़ माता मंदिर शुक्रवार (6 फरवरी) को भीषण आग की चपेट में आ गया।

अचानक लगी आग ने देखते ही देखते पूरे मंदिर परिसर को अपनी लपटों में ले लिया जिस मंदिर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर लिया है और इसके कारण का पता लगाने में जुट गई है। अभी तक यह नहीं पता लग पाया है कि आग किस वजह से लगी थी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


बताया जा रहा है कि शुक्रवार को अचानक मंदिर में लगी आग से यह प्राचीन मंदिर जलकर खाक हो गया ग्रामीणों ने आग बुझाने के काफी प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस अग्निकांड में न केवल मंदिर की इमारत नष्ट हुई है, बल्कि मंदिर के भीतर स्थापित प्राचीन विरासत को भी अपूरणीय क्षति पहुंची है।

लकड़ी से बनी पारंपरिक संरचना होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही समय में करीब दो सदियों पुराना यह मंदिर मलबे के ढेर में तब्दील हो गया। मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र था, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान भी माना जाता था। जिससे इस घटना ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है।


यहां संगमरमर और दुर्लभ ब्लैक स्टोन से बनी माता की मूर्तियां भी आग की वजह से क्षतिग्रस्त हो गई है। मंदिर में रखे पीतल की ऐतिहासिक मूर्तियां भी काफी हद तक खराब हो गई है।

देवदार की लड़कियों पर की गई प्राचीन और दुर्लभ नक्काशी अब इतिहास के पन्नों में ही सिमट कर रह गई। आग लगने के कारण का पता अभी नहीं चल पाया है।