उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक बार फिर दिन दहाड़े गोली मारकर शख्स के हत्या कर दी गई है। राजपुर रोड सिल्वर सिटी में जिम से बाहर निकलते हुए दो बदमाशों ने शख्स को गोली मार दी।
बताया जा रहा है कि मृतक का नाम सहस्त्रधारा रोड निवासी विक्रम सिंह है। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक जैसे ही मृतक विक्रम सिंह जिम से बाहर निकल रहा था तभी दो अज्ञात बदमाशों ने तीन फायरिंग की और उसकी कनपटी पर गोली मार दी। यह घटना सिल्वर सिटी के पास की है।
मौके पर पुलिस पहुंच गई है और आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।
आगे इस खबर को अपडेट किया जा रहा है….

