सिगरेट पीने से दोस्त ने रोका तो पेट्रोल पंप पर लगा दी आग, डरावना वीडियो आया सामने

रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र बीरगांव में स्थित संगीता पेट्रोल पंप पर मंगलवार शाम अचानक हंगामा मच गया, जब पेट्रोल लेने आए एक युवक ने मामूली…

n7016060181771575138314c90d8415ff3e08f14b4bc37a76710450406f86f692c8bf747a82d324778cf4a3

रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र बीरगांव में स्थित संगीता पेट्रोल पंप पर मंगलवार शाम अचानक हंगामा मच गया, जब पेट्रोल लेने आए एक युवक ने मामूली तकरार में पेट्रोल के करीब आग लगा दी। अचानक उठी लपटों ने वहां मौजूद लोगों को डरा दिया, लेकिन पंप कर्मियों की तुरंत की गई कार्रवाई ने हालात बिगड़ने नहीं दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

यह घटना 17 फरवरी की शाम सात बजे के आसपास हुई। दो दोस्त बाइक से पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। पेट्रोल भरते समय पीछे बैठा युवक नीचे उतरा और सिगरेट जलाने लगा। उसके साथी ने पंप में ऐसा न करने की चेतावनी दी, जिससे वह नाराज हो गया। गुस्से में उसने हाथ में मौजूद लाइटर को पेट्रोल के बिलकुल नजदीक जला दिया और पलभर में आग भड़क उठी। लपटें उठते ही ग्राहक और कर्मचारी घबरा गए।

पेट्रोल भर रहा कर्मचारी तुरंत मशीन से पीछे हट गया और फायर एक्सटिंग्विशर ले आया। आग की हल्की चिंगारी आरोपी युवक पर भी गिरी, जिसके बाद वह भागता हुआ वहां से निकल गया। कर्मचारियों की सतर्कता की वजह से कुछ ही क्षणों में आग पूरी तरह बुझा दी गई। समय रहते काबू न पाया जाता तो आग मशीन या जमीन के भीतर बने टैंक तक पहुंच सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के बाद दोनों युवक वहां से फरार हो गए थे, लेकिन वीडियो सामने आते ही पुलिस ने जांच शुरू की और इमरान कुरैशी समेत दोनों को पकड़ लिया। फिलहाल पूरा मामला पुलिस जांच में है।