मुंबई के सरकारी दफ्तर में एमएनएस कार्यकर्ताओं पर भड़का शख्स, मराठी बोलने को लेकर हुआ विवाद

महाराष्ट्र में मराठी बोलने को लेकर लगातार विवाद बढ़ता ही जा रहा है। जगह-जगह पर एमएनएस कार्यकर्ताओं की तरफ से गैर मराठी भाषा के लोगों…

महाराष्ट्र में मराठी बोलने को लेकर लगातार विवाद बढ़ता ही जा रहा है। जगह-जगह पर एमएनएस कार्यकर्ताओं की तरफ से गैर मराठी भाषा के लोगों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। अब सरकारी दफ्तरों में भी मराठी बोलने को लेकर विवाद देखने को मिल रहा है।


हिंदी मराठी विवाद के बीच नवी मुंबई से एक वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


यह वीडियो नवी मुंबई नगर पालिका के जन्म मृत्यु पंजीकरण विभाग से सामने आया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो महिलाओं के साथ मौजूद एक युवक और विभाग कर्मचारी भाषा को लेकर बहस कर रहे हैं। युवक कर्मचारी से सवाल करता है कि क्या मराठी का जीआर आ गया है? ये बेकार की राजनीति बंद करो.क्या मुझे मराठी बोलने के लिए इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि मैं मुसलमान हूं?


यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब राज्य में हिंदी और मराठी भाषा को लेकर राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज़ हो गई है। इस वीडियो को लेकर अब एक बार फिर सरकारी दफ्तरों में भाषा नीति और कर्मचारियों के व्यवहार पर सवाल उठने लगे हैं।