प्राइवेट हॉस्पिटल में हुई शख्स की मौत, लेकिन कर्मचारी लाश को फेंक कर भाग गए सरकारी अस्पताल में, लखनऊ में मानवता हुई शर्मसार

उत्तर प्रदेश लखनऊ के लोक बंधु राज नारायण अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर कथित तौर पर एक निजी अस्पताल के कर्मचारी शव को बाहर…

n6932035631765856826793418c0fb6f7e4821f30c6c791353b50e5983455473fe452b1416041c542ac08dc

उत्तर प्रदेश लखनऊ के लोक बंधु राज नारायण अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर कथित तौर पर एक निजी अस्पताल के कर्मचारी शव को बाहर रखकर चले गए। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी अधिकारियों ने बताया कि सरोजिनी नगर के कर्मवीर सिंह की सोमवार को तबीयत खराब हो गई थी।

इसके बाद वह निजी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे थे और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार वालों को बताने के बजाय वहां के कर्मचारियों ने कथित तौर पर शव को एंबुलेंस में लोक बंधु राज नारायण अस्पताल में ले जाकर स्ट्रेचर पर छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि शव कई घंटे तक वहां रखा रहा।

बाद में अस्पताल के कर्मचारियों ने जब उसे देखा तो पुलिस को इस बारे में सूचना दी। सीएमओ ने बताया कि अगर निजी अस्पताल के खिलाफ आरोप सही पाए जाएंगे तो सख्त कार्यवाही की जाएगी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में निजी अस्पताल के दो कर्मचारी स्ट्रेचर लाते और उसे इमरजेंसी गेट के बाहर छोड़ते हुए दिख रहे हैं। पुलिस ने बाद में जेब से मिले कागजात से मृतक की पहचान की।

निजी अस्पताल को नोटिस जारी किया गया है, मृतक के परिवार ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply