गंगोत्री हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा , खाई में गिरा ट्रक, एक की मौत

email image link गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मल्ला के पास उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब बीआरओ का रोडी-बजरी से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित…

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मल्ला के पास उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब बीआरओ का रोडी-बजरी से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा समाया। दुर्घटना में दो लोग बुरी तरह घायल हुए। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान एक घायल ने दम तोड़ दिया।

मंगलवार दोपहर लगभग ढाई बजे यह हादसा तब हुआ, जब ट्रक बैक कर रहा था और अचानक वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया। गहरी खाई में गिरने से चालक 39 वर्षीय सत्येंद्र असवाल निवासी हीना और 27 वर्षीय जयराम सिंह निवासी सेकू भटवाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते सत्येंद्र असवाल की रास्ते में ही मौत हो गई।हादसे की खबर गांव में पहुंचते ही शोक की लहर फैल गई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


भटवाड़ी पुलिस चौकी प्रभारी निखिल देव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त डंपर बीआरओ का था और ट्रक उपखनिज सामग्री से ओवरलोडेड था। उन्होंने बताया कि पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की संयुक्त मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल भेजा गया। निखिल देव ने ट्रक चालक की मौत पर गहरा दुख जताया।