ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रंस एकेडमी हवालबाग के प्रांगण में सरस्वती की भव्य मूर्ति स्थापित

हवालबाग (अल्मोड़ा): ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रंस एकेडमी, हवालबाग में माँ सरस्वती की भव्य मूर्ति की स्थापना गायत्री परिवार, अल्मोड़ा के वैदिक मंत्रोच्चार और सानिध्य में विधिवत…

Screenshot 2025 1026 154955



हवालबाग (अल्मोड़ा): ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रंस एकेडमी, हवालबाग में माँ सरस्वती की भव्य मूर्ति की स्थापना गायत्री परिवार, अल्मोड़ा के वैदिक मंत्रोच्चार और सानिध्य में विधिवत रूप से सम्पन्न हुई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक पन्त ने बताया कि यह मूर्ति राजस्थान के मकराना मार्बल से विशेष रूप से निर्मित करवाई गई। मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों, अभिभावकों, अध्यापकों एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों द्वारा सामूहिक सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम का संचालन एवं अनुष्ठान गायत्री परिवार के प्रमुख आईआईटियन भीम सिंह अधिकारी, पूरन चंद्र कांडपाल, पंडित गोपाल तिवारी एवं पंडित गिरीश जोशी के द्वारा सम्पन्न किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख हवालबाग हिमानी कुंडू, ग्राम प्रधान हवालबाग विमला नेगी, ग्राम प्रधान उड़ियारी वंदना आर्या, ग्राम प्रधान पाखुड़ा कविता बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुराण सिंह मुस्यूनी, रवींद्र मुस्यूनी, तथा विद्यालय के अनेक पूर्व विद्यार्थी आशुतोष रावत, विजय मुस्यूनी, स्केल संस्था के प्रभारी दिनेश मेहता, सेवानिवृत्त कर्नल समीर खरे, मेजर अमित पंत, विद्यालय के संरक्षक पूरन सिंह नेगी, प्रबंधक एडवोकेट विनोद पंत, अभिभावक संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण राम, नरेंद्र मेहता, पूरन सिंह मेहता, मनोज कुमार, दीपक नेगी सहित अनेक अभिभावक एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार से अध्यापक गोविंद कुमार, हेम सती, रजत मेहता, पीयूष धोनी, रश्मि पंत, प्रधानाचार्य अशोक पंत, गीता मुस्यूनी, विमला मेहता, गीता नेगी, ममता जोशी, लता नेगी, अंजलि आर्य, भगवती देवी एवं अन्य शिक्षण-कर्मचारी तथा विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने विद्यालय की उन्नति, विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक कामना की।
सभी ने विद्यालय परिसर में माँ सरस्वती की मूर्ति की प्रतिष्ठा होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे विद्यालय के लिए आध्यात्मिक, प्रेरणादायक तथा ऐतिहासिक क्षण बताया।अंत में सभी उपस्थित जनों को प्रसाद एवं मिष्ठान वितरित किया गया।