विशालकाय अजगर ने निगला हिरण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे रामनगर तराई पश्चिमी के आमपोखरा रेंज के हाथीडंगर क्षेत्र में अचानक एक विशालकाय अजगर घुस गया।जिसको देख स्थानीय…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे रामनगर तराई पश्चिमी के आमपोखरा रेंज के हाथीडंगर क्षेत्र में अचानक एक विशालकाय अजगर घुस गया।
जिसको देख स्थानीय लोगों की सांस फूलने लगी। वही अजगर मिलने की सूचना वन विभाग को दी गई। जिस पर तराई पश्चिमी में रेस्क्यू करने वाले वनकर्मी तालिब मौके पर पहुंचे और अजगर का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान पता चला कि अजगर ने हिरण निगला हुआ है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

रामनगर वन प्रभाग के तराई पश्चिमी में रेस्क्यू करने वाले वनकर्मी तालिब ने बताया कि आज उन्हें एक सूचना मिली थी,कि तराई पश्चिमी के हाथीडंगर आबादी के समीप एक अजगर ने हिरण को निगल दिया है। जिससे स्थानीय लोग खौफजदा हैं।

इस सूचना पर तालिब तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचे मौके पर पहुंचकर देखा कि एक विशालकाय अजगर पड़ा हुआ है। जिसका पेट फुला हुआ था। जांच के दौरान पता चला कि उसने एक हिरण को निगला हुआ है। जिसकी वजह से वो रेंग भी नहीं पा रहा था।

वनकर्मी तालिब ने बताया कि उन्होंने बमुश्किल विशालकाय अजगर का सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। जिसके बाद पूरी टीम के साथ मिलकर अजगर को जंगल में आजाद कर दिया। उन्होंने बताया कि इस विशालकाय अजगर का वजन 1 क्विंटल 35 किलो से ज्यादा है। अब वो अपने तरीके से हिरण को पचाएगा।