पैर में चप्पल और हाथों में राइफल नशे की हालत में पुलिस कर्मी पहुंचा ड्यूटी पर, लोग बोले,” शराबी सिपाही!”

उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग के कुछ पुलिसकर्मी पूरे महकमें की बेज्जती कराने पर लगे हुए हैं। ऐसे में पुलिसकर्मी आए दिन कोई ना कोई…

उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग के कुछ पुलिसकर्मी पूरे महकमें की बेज्जती कराने पर लगे हुए हैं। ऐसे में पुलिसकर्मी आए दिन कोई ना कोई ऐसा काम जरुर कर देते हैं जिससे उनकी फजीहत हो जाती है। सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है।


ऐसे में अब एक शराबी सिपाही का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सिपाही नशे में धुत है और हाथ में राइफल लिए हुए हैं और सड़क पर लोट रहा है। यह वायरल वीडियो बिजनौर की बताई जा रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सिपाही के पैर में चप्पल है और हाथ में राइफल है। यूपी पुलिस का यह सिपाही इतना ज्यादा नशे में धुत है कि उठ भी नहीं पा रहा है। सड़क पर वह फैला हुआ है उसकी मदद करने के लिए ट्रैफिक पुलिस का एक पुलिसकर्मी आता है और उसे उठाकर सड़क के किनारे ले जाता है।

इस घटना की वीडियो स्थानीय लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।