रेलवे ट्रैक की पाइप से चाय वाला जार धोता दिखा कैटरिंग कर्मी, लोग देखते रहे लेकिन परवाह नहीं

रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों की सफाई के लिए जो पाइपलाइनें लगाई जाती हैं, उनका उद्देश्य केवल बोगियों को धोना होता है। लेकिन यशवंतपुर रेलवे स्टेशन…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों की सफाई के लिए जो पाइपलाइनें लगाई जाती हैं, उनका उद्देश्य केवल बोगियों को धोना होता है। लेकिन यशवंतपुर रेलवे स्टेशन से आया एक वीडियो इस व्यवस्था की असलियत पर सवाल उठा रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति उसी पाइप के पानी से चाय के बर्तन साफ करता दिख रहा है, जिससे रोजाना ट्रेनें धोई जाती हैं।

देखने में यह बात उतनी गंभीर नहीं लगती कि पानी किस काम का है, क्योंकि कई लोग इसे सामान्य समझ लेते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि इन पाइपों में हमेशा ताजा पानी नहीं आता। रेलवे जल संरक्षण के लिए कई बार रीसाइकल्ड वाटर का उपयोग करता है। यानी पहले उपयोग किया गया पानी मशीनों से साफ कर दोबारा ट्रेन की धुलाई में लगाया जाता है। ऐसे पानी से खाने-पीने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन धोना स्वास्थ्य के लिहाज से जोखिम भरा माना जाता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

सबसे बड़ी चिंता यह भी है कि जिस जगह पर वह व्यक्ति बर्तन धोता दिखाई देता है, वह स्टेशन का सबसे अस्वच्छ हिस्सा माना जाता है। वहां ट्रेन रुकते ही लोग गंदगी फेंकने से लेकर गुटखा थूकने तक हर तरह का कचरा छोड़ जाते हैं। सफाई कर्मचारी भले ही समय-समय पर वहां सफाई करते हों, लेकिन उस जगह को ‘हाइजीनिक’ कहना मुश्किल है।

रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए पीने के पानी और बर्तन साफ करने की अलग व्यवस्था होती है, बावजूद इसके वीडियो में दिख रहा शख्स सीधे ट्रैक किनारे ही बर्तन रगड़ता नजर आता है। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बन गया है।

कन्नड़ के एक यूजर @kohlificationn ने इस वीडियो को X पर डालते हुए लिखा कि यशवंतपुर में चाय और कॉफी के फ्लास्क ट्रेन धोने वाले पाइप से निकले पानी से धोए जा रहे हैं।

उन्होंने रेलवे को टैग कर कार्रवाई की मांग की और यह सवाल भी उठाया कि बर्तन ऐसे धोए जा रहे हैं तो चाय-कॉफी के लिए इस्तेमाल होने वाले पानी की शुद्धता पर कैसे भरोसा किया जाए।


यह वीडियो Reddit पर भी वायरल हुआ, जहां कई लोगों ने अपनी-अपनी राय रखी। कुछ ने कहा कि पानी साफ भी हो सकता है, जबकि अन्य का कहना था कि असली समस्या पानी नहीं बल्कि वह जगह है जहां बर्तन धोए जा रहे हैं। इसी को लेकर कमेंट सेक्शन में लंबी बहस देखने को मिली।