माउंटेन रिजॉर्ट खाली स्टेट बिनसर में आयोजित हुआ बर्ड वाचिंग फेस्टिवल

माउंटेन रिजॉर्ट खाली स्टेट बिनसर में बर्ड वॉचिंग फेस्टिवल का आयोजन किया गया। विलेज वेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तराखंड में पर्यटन…

Screenshot 2026 04 07 19 55 37 40 7352322957d4404136654ef4adb64504

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

माउंटेन रिजॉर्ट खाली स्टेट बिनसर में बर्ड वॉचिंग फेस्टिवल का आयोजन किया गया। विलेज वेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तराखंड में पर्यटन एवं बर्ड वाचिंग विषय पर विमर्श किया गया ।


राजकीय प्राथमिक विद्यालय भेटुली तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भेटुली के बच्चों द्वारा पहाड़ की संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।


इस अवसर पर विलेज वेज की निदेशक मनीषा पांडे ने कहा कि आज देश व दुनिया में बर्ड वॉचिंग पर्यटन का एक अहम हिस्सा बन चुका है।
उत्तराखंड विशेषकर बिनसर में बर्ड वॉचिंग की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

उन्होंने कई राज्यों में बर्ड वाचिंग हेतु कृत्रिम उपकरणों के उपयोग को पक्षी जगत एवं जैव विविधता संरक्षण के लिए खतरनाक बताते हुए इस प्रवृत्ति के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता बताई।


लोक प्रबंध विकास संस्था के ईश्वर जोशी ने बिनसर के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पक्ष को रखते हुए कहा कि बिनसर में तकरीबन 200 प्रजाति के पक्षी हैं। यहां प्रवासी पक्षियों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं।

ग्रीष्म काल में प्रवास पर आने वाले कई पक्षी अब यहां जाड़ों में भी दिखाई देने लगे हैं, जो यहां हो रहे जलवायु परिवर्तन को स्पष्ट रूप से दर्शा रहा है।


पक्षी विशेषज्ञ गाइड दीपक जोशी ने बिनसर में पाए जाने वाले पक्षी, उनकी प्रकृति तथा उनसे जुड़ी लोक कहानियों को स्लाइड शो के माध्यम से प्रस्तुत किया।


वन क्षेत्राधिकारी मनोज सनवाल ने बिनसर व आसपास क्षेत्र में अभयारण्य प्रशासन द्वारा की गई रोकथाम के बावजूद पर्यटकों द्वारा पालीथिन, प्लास्टिक व इत्यादि कूड़ा-कचरा को जगह-जगह फेंकने पर गहरी चिंता जताते हुए इसकी रोकथाम हेतु सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।


अध्यापक नितिन जोशी ने इस तरह के कार्यक्रमों को बच्चों एवं समुदाय को पक्षी जगत तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

गाइड हेम जोशी तथा पूरन सिंह पिलख्वाल ने बर्ड वाचिंग से संबधित अपने-अपने अनुभव साझा किये। संचालन तारा सिंह तथा दीपक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।


इस अवसर पर मथुरा दत्त पांडेय, हिमांशु पांडेय, नूतन जंगपांगी, दीप्ति भोजक, वन दरोगा मोहित कुमार, वीरेंद्र सिंह, घनश्याम पांडेय, सहित बड़ी संख्या में देश भर से आये पर्यटक उपस्थिति रहे।

Leave a Reply