उत्तराखंड के कर्णप्रयाग के हिमानी गांव में भालू ने व्यक्ति पर किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

उत्तराखंड के करणप्रयाग क्षेत्र के गांव हिमानी में एक भयावह वह घटना सामने आई है। स्थानीय निवासी पर अचानक भालू ने हमला कर दिया जिससे…

उत्तराखंड के करणप्रयाग क्षेत्र के गांव हिमानी में एक भयावह वह घटना सामने आई है। स्थानीय निवासी पर अचानक भालू ने हमला कर दिया जिससे वह काफी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल हुए व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर और सनसनी का माहौल है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

स्थानीय प्रशासन ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि भालू के हमले की जांच शुरू कर दी गई है। वन विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया ताकि भालू का पता लगाया जा सके और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


स्थानीय लोगों का कहना है कि भालू जंगल से गांव के पास आ जाता है, लेकिन अब तक किसी को गंभीर चोट नहीं लगी थी। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने और रात में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।


यह घटना एक बार फिर यह दर्शाती है कि पहाड़ी क्षेत्रों में मानव और वन्यजीवों के बीच संघर्ष की स्थिति कितनी गंभीर हो सकती है।