मुंबई के नजदीक विरार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। विरार में एक 7 महीने का बच्चा 21वीं मंजिल से गिर गया जिसकी मौत हो गई है। इस हादसे से पूरा परिवार सदमे में है। यह घटना दोपहर करीब 3:30 बजे की है। विरार पश्चिम के जॉय विला कॉम्पलेक्स स्थित पिनेकल सोसाइटी में यह घटना घटी।
बताया जा रहा है विक्की सेडानी और पूजा सेडानी नाम के दंपति के घर यह घटना हुई। सेडानी परिवार पिनेकल समिति की 21वीं मंजिल पर रहता था। उनका 7 महीने का बेटा वृषांक उर्फ वेद सो नहीं पा रहा था। बच्चों को सुलाने के लिए पूजा उसे गोद में उठाकर मास्टर बेडरूम में ले गए और सुलाने की कोशिश करने लगी।
इस दौरान बेडरूम में हवा आने के लिए उसने बालकनी की स्लाइडिंग खिड़की खुली छोड़ दी। रूम का फर्श गीला था। बच्चें को घूमाते वक्त पूजा का पैर फैसला और वह बालकनी की ओर जा गिरी। गिरते समय उसके हाथों की पकड़ से वेद छूट गया और 21 मंजिल से बाहर जाकर गिर गया। इस हादसे सेडानी परिवार सदमे में चला गया।
इस हादसे के बाद 7 महीने के वेद को तुरंत ही इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सेडानी परिवार में 7 साल बाद बच्चे की किलकारियां गूंजी थी। फिलहाल इस हादसे से पूरी सोसाइटी में मातम छा गया है।
इस मामले में स्थानीय पुलिस भी जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी से सामने आया है कि यह घटना एक दुर्घटना थी। इसलिए माता-पिता के लिए ये समझना जरूरी है कि बच्चों की देखभाल के लिए बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है।
