गोरखपुर में ओवर ब्रिज का 10 क्विंटल भारी गार्डर गिरा SSB इंस्पेक्टर के ऊपर, जमीन पर चिपका शव

गोरखपुर में एक बड़ा हादसा हो गया बताया जा रहा है यह निर्माणाधीन ब्रिज का 10 क्विंटल भारी गॉर्डर अचानक गिर गया जिसके नीचे SSB…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

गोरखपुर में एक बड़ा हादसा हो गया बताया जा रहा है यह निर्माणाधीन ब्रिज का 10 क्विंटल भारी गॉर्डर अचानक गिर गया जिसके नीचे SSB इंस्पेक्टर गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद हड़कंप मच गया ।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

भारी गॉर्डर के नीचे दबने से शव जमीन पर चिपक गया। बाइक पर बैठा दूसरा साथी गंभीर घायल है। सूचना पर पुलिस, RPF और GRP के अफसर पहुंचे। गार्डन को हटाकर इंस्पेक्टर के शव को निकाला गया इंस्पेक्टर के साथी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना चिलुआताल थाना क्षेत्र के नकहा जंगल रेलवे स्टेशन के पास की है।

रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। गुरुवार को सुबह साढ़े 10 बजे गॉर्डर को क्रेन से उतारा जा रहा था। ट्रैफिक को रोका नहीं गया। इस समय विजेंद्र सिंह कोठारी अपने साथी मनये कुंडू के साथ ऑफिस जा रहे थे। जैसे ही दोनों वहां से गुजरने लगे तभी क्रेन की चेन टूट गई और गॉर्डर सीधे बाइक सवार विजेंद्र सिंह और उनके साथी के ऊपर गिर गया। हादसे में विजेंद्र सिंह की मौत हो गई। साथी घायल है। विजेंद्र सिंह कोठारी हरिद्वार के रहने वाले थे।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस RPF और GRP पहुंची गॉर्डर हटाकर इंस्पेक्टर के शव को निकला गया। घायल मनयेकुंडू को BRD मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उनका कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जांच से सामने आया की ओवर ब्रिज के निर्माण के दौरान बैरिकेडिंग नहीं लगाई गई थी। इस वजह से हादसा हुआ है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सेतु निगम ओवरब्रिज का निर्माण करवा रहा है। 2021 में ब्रिज का निर्माण शुरू हुआ था। 1021 मीटर लंबे ओवरब्रिज की लागत 76.28 करोड़ है। पिलर का काम पूरा हो चुका है। अब रेल लाइन के ऊपर ओवरब्रिज बनाने का काम चल रहा है। इसके लिए ट्रक से गॉर्डर लाए गए हैं। गॉर्डर रखते समय हादसा हो गया।