Accident- खाई में गिरा मैक्स वाहन, चालक की मौत 4 घायल

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

चंपावत, 04 फरवरी 2021
छिनकाछीना-थुवामौनी मोटर मार्ग में एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे Accident
में चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

new-modern

road accident— अल्मोड़ा में खाई में गिरी कार, 3 महिलाएं घायल

घटना बीते शाम की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पाटी से थुवामौनी जा रहा मैक्स वाहन संख्या- यूके 03 पीए 0642 छिनकाछीना चौराहे के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के दौरान वाहन में चालक समेत कुल 5 लोग सवार थे।

सूचना पर पाटी थाना पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से सड़क तक पहुंचाया गया। लेकिन तब तक वाहन चालक दीपक कुमार 35 पुत्र नारायण राम, निवासी थुवामौनी की मौत हो गई थी।

Accident- खाई में गिरी कार, चालक की मौत

हादसे में घायल विजय सिंह 50 पुत्र देंवेंद्र सिंह, गोपाल राम 53 पुत्र दलीप राम, मदन राम 52 पुत्र जयराम एवं कल्याण िंसंह 30 पुत्र दीवान सिंह को आपातकालीन सेवा 108 से पाटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

घायलों में 3 लोग थुवामौनी व एक चौड़कोट का रहने वाला है। इस हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/