Almora Breaking- लापता चल रही महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद, मचा हड़कंप

Almora- The mutilated body of the missing woman found अल्मोड़ा, 20 जनवरी 2021स्याल्दे Almora में महिला को गुलदार ने अपना शिकार बना डाला। गांव से…

Almora- The mutilated body of the missing woman found

अल्मोड़ा, 20 जनवरी 2021
स्याल्दे
Almora में महिला को गुलदार ने अपना शिकार बना डाला। गांव से करीब 200 मीटर की दूरी पर महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

विकासखंड के बरंगल ग्राम पंचायत के तोक किम्बगड़ निवासी शांति देवी (50) बीते सोमवार की शाम से घर से अचानक लापता हो गई थी। महिला अकसर आस पास के गांवों में घूमने चले जाया करती थी। लोगों को लगा कि वह आस पास के गांव घूमने गई होगी, ऐसे में ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन नहीं की।

बीते मंगलवार शाम तक जब महिला घर नहीं लौटी तो पड़ोस में रहने वाले लोग उसके घर गए। जहां घर के दरवाजे खुले हुए थे घर के बाहर टाॅर्च जला हुआ मिला। कुछ दूरी पर एक झाड़ी में महिला के कुछ कपड़े भी ग्रामीणों को मिले। ग्रामीणों ने गुलदार द्वारा महिला को मारने की आशंका जताई और इसकी सूचना वन विभाग व राजस्व टीम को दी।

Almora- बाबा गंगनाथ मंदिर में हुआ माघी खिचड़ी का आयोजन

ग्रामीणों की सूचना के बाद आज सुबह उप वन क्षेत्राधिकारी हेम आर्य, भैरव पंचोली समेत वन विभाग व राजस्व विभाग की टीम ने गांव के आस पास महिला की खोजबीन की और वही हुआ जिसकी ग्रामीणों को आशंका थी। गांव से करीब 200 मीटर की दूरी पर महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। यह सूचना गांव समेत पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है।

बताते चलें कि इससे पहले स्याल्दे व देघाट क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरंगल में गुलदार ने दो महिलाओं पर हमला कर घायल कर दिया था, जबकि स्याल्दे के इसी पंचायत से सटे पौड़ी के डुमडीकोट में भी एक अन्य महिला को घायल कर दिया था।

Almora- मल्ला महल (Malla Mahal) पुनर्निर्माण कार्य की हो उच्चस्तरीय जांचः उपपा, सरकार व जिला प्रशासन पर लगाएं कई गंभीर आरोप

गुलदार की बढ़ती घटनाओं के बाद ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग द्वारा गुलदार को मारने के लिए क्षेत्र में शिकारी भी भेजा और पिंजरे भी लगाए गए है। लेकिन गुलदार न तो शिकारी की नजर में आया और न पिंजरे में फंसा। तीन महिलाओं पर अटैक करने के बाद अब गुलदार द्वारा महिला को अपना शिकार बनाने से जहां एक ओर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है वही, वन विभाग के खिलाफ खासा आक्रोश भी है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/