राम दूत अंगद का पांव तक नहीं हिला पाए अहंकारी रावण के सैनिक

मेलगांव में रामलीला की मची है धूम अल्मोड़ा-: दन्या क्षेत्र के दूरस्थ गांव मेलगांव में इन दिनों रामलीला की धूम मची हुई है शुक्रवार को…

मेलगांव में रामलीला की मची है धूम

IMG 20181103 WA0166
अल्मोड़ा-: दन्या क्षेत्र के दूरस्थ गांव मेलगांव में इन दिनों रामलीला की धूम मची हुई है शुक्रवार को रामलीला के आठंवे दिन अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति सहित कई प्रसंगों का मंचन किया गया| कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व स्पीकर व जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि रामलीलाओं का आयोजन हमें यह याद दिलाता है कि हमें श्रीराम के बताये मार्ग पर चलना चाहिए|

IMG 20181103 WA0165

आंठवें दिन के मंचन के दौरान अंगद रावण संवाद ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया| इसके अलावा लक्ष्मण शक्ति के सजीव मंचन से दर्शक भावुक हो गए| इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दिनेश जोशी, ब्लाक प्रमुख पीताम्बर पांडेय, दीवान सिंह भैसोड़ा, बसन्त पांडेय, नन्दा बल्लभ, हरीश जोशी, किशन जोशी, त्रिलोक राम, गोधन राम, एलडी जोशी, गणेश पांडेय सहित भारी संख्या में दशक मौजूद रहे|

IMG 20181103 WA0167

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25