Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Almora Breaking— आतंक का पर्याय बना गुलदार (Leopard) पिंजरे में कैद, कई मवेशियों को बनाया था निवाला

Leopard imprisoned in cage synonymous with terror अल्मोड़ा, 08 जनवरी 2021आतंक का पर्याय बना गुलदार (Leopard) पिंजरे में कैद हो गया है। गुलदार अब तक…

Leopard imprisoned in cage synonymous with terror

अल्मोड़ा, 08 जनवरी 2021
आतंक का पर्याय बना गुलदार (Leopard)
पिंजरे में कैद हो गया है। गुलदार अब तक कई मवेशियों को अपना निवाला बना चुका था। गुलदार के पिंजरे में कैद होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

ताकुला विकास खंड के कफड़खान क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार का आतंक बना हुआ था। ग्रामीणों ने वन विभाग से शिकायत कर क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की थी।

ग्रामीणों की शिकायत के बाद कफड़खान के भेटुली गांव वन विभाग ने पिंजरा लगाया हुआ था। लेकिन गुलदार उसमे फंस नहीं रहा था। जिससे वन विभाग की चिंता बढ़ने के साथ—साथ ग्रामीणों में दहशत बरकरार थी।

गुरुवार रात गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर गांव में पहुंची। गुलदार की सुरक्षा के लिए वन विभाग की टीम रातभर गुलदार का पहरा देती रही।

Corona in uttarakhand- 5 मौतें 227 नए केस

प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव ने बताया कि गुलदार (Leopard) को ट्रैंकुलाइज करने के बाद आज सुबह रेसक्यू सेंटर लाया गया। जहां उसका मेडिकल कराया गया। मादा गुलदार की उम्र करीब 6 साल है और वह पूरी तरह स्वस्थ है। मेडिकल के बाद आज देर शाम गुलदार को जंगल में छोड़ दिया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि गुलदार कई मवेशियों को अपना निवाला बना चुका था। क्षेत्र में गुलदार की गतिविधि लगातार बढ़ती जा रही थी। ग्रामीणों ने क्षेत्र में और गुलदार होने की आशंका जताई है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/