Almora— नेता प्रतिपक्ष पर टिप्पणी के विरोध में महिला कांग्रेस ने फूंका भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला

Almora – Women Congress burnt effigy of BJP state president अल्मोड़ा, 07 जनवरी 2021अल्मोड़ा (Almora) नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डॉ.इंदिरा हृदयेश पर…

Almora – Women Congress burnt effigy of BJP state president

अल्मोड़ा, 07 जनवरी 2021
अल्मोड़ा
(Almora) नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डॉ.इंदिरा हृदयेश पर किए गए आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में आज महिला कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पुतला दहन किया और उनके खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।


इस दौरान महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष डॉ. हृदयेश पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा की गई टिप्पणी बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे बंशीधर को एक महिला के सही शब्दों का चयन करना चाहिए। तिवारी ने कहा कि एक ओर भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं की बात करती है दूसरी ओर से महिलाओं को लेकर ऐसे आपत्तिजनक टिप्पणी करती है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

Almora- बुधवार को कोरोना के 9 नए केस (new cases of Corona)


उन्होंने कहा कि डॉ. इंदिरा हृदयेश कांंग्रेस की वरिष्ठ नेता हैं और साथ में नेता प्रतिपक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कर बीजेपी अध्यक्ष बंशीधर ने यह सिद्व कर दिया है कि उनकी नजर में महिलाओं का कितना सम्मान है।

अल्मोड़ा- प्रदर्शकारियों की गिरफ्तारी पर भड़के लोग (people angry over arrest of protesters), एसएसपी आफिस पहुंचे


पुतला दहन कार्यक्रम में माया गैड़ा, गोपा नयाल, राधा तिवारी, हेमा तिवारी, किरन जोशी, राधा बिष्ट, पूनम आर्या, गीता मेहरा, लीला जोशी, दीपा त्रिपाठी, तारा तिवारी, मेघा पाण्डेय, ज्योति त्यागी, तारा चन्द्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष परितोष जोशी, सेवादल ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल, राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/