मुनस्यारी (munsyari)- विकलांग नाबालिग से दुराचार का आरोपी पुलिस ने धरा

munsyari- viklang nabalig se durachar ka aroopi police ne dhra पिथौरागढ़। मुनस्यारी (munsyari) में एक विकलांग नाबालिग लड़की से दुराचार करने के मामले में पुलिस…

munsyari- viklang nabalig se durachar ka aroopi police ne dhra

पिथौरागढ़। मुनस्यारी (munsyari) में एक विकलांग नाबालिग लड़की से दुराचार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति ने मुनस्यारी थाने में तहरीर दी, जिसमें उसने बताया कि उसकी नाबालिग और विकलांग बेटी से देवेन्द्र नाम के युवक ने दुराचार किया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Almora Breaking— गांजा तस्करी के 3 आरोपियों को 12—12 साल की सजा व अर्थदंड, यह था पूरा मामला

तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आइपीसी की धारा 376(2(एल))/366(ए) और 5/6 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक पूजा रानी थाना डीडीहाट को सौंपी गई। पुलिस टीम ने शीघ्र कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपी देवेन्द्र राम उम्र 19 वर्ष पुत्र प्रताप राम निवासी साईंपोलो, मुनस्यारी को क्षेत्र के मदकोट टैक्सी स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जायेगा। उसे पकड़ने वाली टीम में मुनस्यारी थानाध्यक्ष विजय नेगी, कांस्टेबल संजय चौहान व प्रेम प्रकाश टम्टा शामिल थे।

वीडियो कॉल (video call) कर युवती को करता था परेशान, पुलिस ने दबोचा

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करे

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/