Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

बारिश ठंड के बीच 17वें दिन भी जारी है किसान आन्दोलन (kisan andolan)

kisan andolan update 12 December देश। कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहा किसानों का आंदोलन (kisan andolan) 17वें दिन भी जारी है। ठंड के साथ…

kisan andolan update 12 December

देश। कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहा किसानों का आंदोलन (kisan andolan) 17वें दिन भी जारी है। ठंड के साथ ही बारिश होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ने लगी है लेकिन किसान पीछे हटने को तैयार नहीं है। किसान संगठनों ने ऐलान किया है कि आज आंदोलन के अगले चरण में टोल टैक्स नहीं चुकाया जाएगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

पूर्व विधायक स्वर्गीय जीना के बड़े भाई ने सल्ट (Sult Almora) से चुनाव लड़ने पर जताई सहमति

बताते चलें कि सरकार और किसान (kisan andolan) संगठनों के बीच हुई 6 चरणों की बातचीत के बाद भी किसानों की समस्या का कोई स्पष्ट समाधान नहीं निकल पाया है। आज भी भारी संख्या में किसान दिल्ली की सीमा पर डटे हुए हैं और समय बीतने के साथ ही आंदोलन तेज करने की बात कह रहे हैं।

किसान चाहते हैं कि केन्द्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को पूर्ण रूप से वापस ले जबकि केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि कानूनों के प्रति किसानों का भ्रम दूर करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

केन्द्रीय कृषि मंत्री ने किसान संगठनों के नेताओं से सरकार के प्रस्तावों पर पुनः विचार करने का आग्रह किया है और कहा कि वह किसानों के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें