shishu-mandir

नवरात्रों में गरबा की गूंज में झूमा अल्मोड़ा, चौघानपाटा दुर्गा पंडाल में देर रात तक रही धूम

उत्तरा न्यूज डेस्क
3 Min Read

अल्मोड़ा में  दुर्गा पूजा में उमड़ रहा है भक्तों का हुजूम


अल्मोड़ा:- बुधवार की रात अल्मोड़ा नगर गरबा नृत्य की गूंज में डूबा रहा| मौका था नवरात्रि की अष्टमी का| आयोजन स्थल चौघानपाटा दुर्गा पंडाल जहां देररात तक पावगड़ की देवी मां से सामुहिक गरबा नृत्य द्वारा कल्याण की कामना की गई| दुर्गा महोत्सव समिति द्वारा कराए गए गरबा डांडिया कार्यक्रम में सभी दर्शकों का मन मोह लिया। प्रथम बार कराए गए गरबा डांडिया कार्यक्रम में लोगों के अपार जनसमूह ने हिस्सा लिया। और कार्यक्रम की रूपरेखा को खूब सराहा। जिसमें गुजरात राजस्थान के अलावा उत्तराखंड की संस्कृति की भी छाप दर्शकों को देखने को मिली।


इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में डी सैडो अकैडमी के सदस्यों एवं विहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के अलावा स्थानीय महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया आयोजक मंडल ने सुदंर सुदर्शन लाल शाह जी सुमित शाह भानु शाह दिनेश पांडे के विशेष सहयोग के लिए उनका आभार जताया। इस नृत्य को सिखाने वाली दीक्षा वह मानसी को भी दुर्गा महोत्सव समिति द्वारा सम्मानित किया गया और अपेक्षा की गई कि अगले वर्ष भी इस महोत्सव को और भव्य रूप देने के लिए इन सभी का योगदान रहेगा।
समिति ने सहयोग के लिए पुलिस प्रशासन जल संस्थान एवं समस्त मीडिया संस्थानों का आयोजकों द्वारा तहे दिल से शुक्रिया अदा किया गया गरबा डांडिया नृत्य में प्रतिभाग करने वाली प्रीति शाह मीना जोशी दीपक गोस्वामी चंपा शोभा जोशी चंद्र जोशी माया यूसी विनीता गेड़ा अनीता रावत तारा तिवारी माया पांडे हेमा कांडपाल लीला चौहान ज्योति जोशी खुशी काजल नीतू सुमन पलक श्रेष्ठ कामाख्या सैफाली हर्षित आदि लोगों ने के अलावा दूसरों के छोटे-छोटे बच्चों और विहान ग्रुप के कलाकारों ने प्रतिभाग किया गरबा डांडिया के अंत में दर्शकों को भी इसमें सम्मिलित कर उनका प्रतिभाग कराया गया जिससे सभी लोगों ने इस गरबा डांडिया का भरपूर आनंद लिया।


——————————-
नवमी को कराया हवन पूजन

-आज नवमी के दिन दुर्गा समिति द्वारा पूर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन भी किया गया| इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया|

new-modern
gyan-vigyan

 

saraswati-bal-vidya-niketan