उत्तराखंड- बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) पहुंचे देहरादून, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Uttarakhand – BJP national president JP Nadda arrives in Dehradun देहरादून, 05 दिसंबर 2020भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) शनिवार को…

Uttarakhand – BJP national president JP Nadda arrives in Dehradun

देहरादून, 05 दिसंबर 2020
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda)
शनिवार को देहरादून पहुंचे। इस दौरान सीएम, मंत्रियों समेत कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) का स्वागत किया गया। नड्डा के देहरादून पहुंचने पर पार्टी के कार्यकर्ता गदगद नजर आए। कार्यकर्ताओं ने रिस्पना पुल से बीजापुर गेस्ट हाउस तक जगह-जगह मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
JP Nadda youth
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के देहरादून पहुंचने पर स्वागत करते बीजेपी मोर्चा के कार्यकर्ता- फोटो उत्तरा न्यूज

बीजापुर गेस्ट हाउस में राष्ट्रीय अध्यक्ष की 5 महत्वूपूर्ण बैठके प्रस्तावित है। राष्ट्ीय अध्यक्ष ने प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदो, विधायकों व जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की। इस बैठक में राजनीतिक दिशा एवं दशा, बूथ स्तर पर छह कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।

रविवार यानि 6 दिसंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) लिक रोड स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय कार्यालय जाएंगे। जहां वह संघ परिवार के सदस्यों के साथ जलपान करेंगे। इसके बाद वह कार्यालय एवं विभागों की समीक्षा करेंगे। नड्डा बूथ समिति की बैठक में भी हिस्सा लेंगे।

जिला अस्पताल(district hospital) में लगी नई सेनेटाइजर मशीन – प्रशासन का आभार जताया

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) का यह दौरा हर दृष्टि से ऐतिहासिक है उनके दौरे से प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह है। उनके दिशा निर्देशन में भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा अपने चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी सरकार व संगठन की नब्ज टटोलेंगे। सरकार के अब तक के कार्यों की भी समीक्षा करेंगे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/