Almora: जनसंघ के संस्थापक सदस्य बलवंत सिंह भाकुनी को किया सम्मानित

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

अल्मोड़ा, 24 अक्टूबर 2020
Almora विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में रहे बलवंत सिंह भाकुनी के आवास पर जाकर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

new-modern

Almora – वरिष्ठ व्यापारी मुमताज खान का निधन, जिला अस्पताल में ली अंतिम सांस

जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने बताया कि बीते दिनों प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने जनसंघ भाजपा के समय के पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। जिसमें बलवंत सिंह भाकुनी को भी विशिष्ट अतिथि के रूप में रहना था, उनका स्वास्थ खराब होने के कारण वह कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके।

विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने भाकुनी के आवास पर जाकर उन्हें शॉल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।

जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने भाकुनी के आवास पर जाकर उन्हें शॉल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।

Almora- लोक गायक गोपाल सिंह चम्याल को मातृ शोक


रौतेला ने बताया कि बलवंत भाकुनी जनसंघ के दौर में जिला महामंत्री, भाजपा के गठन में उपाध्यक्ष एंव सन् 1984 में आम चुनाव में भाजपा के टिकट पर अल्मोड़ा बारामंडल से चुनाव भी लड़ चुके है। उनकी पत्नी जीवंती भाकुनी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रह चुकी है। इस दौरान उन्हें भी सम्मानित किया गया।

अल्मोड़ा जनअधिकार मंच की मांग- डीडीए (DDA) को लेकर जल्द शासनादेश करे सरकार

इस अवसर पर भाजपा के नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी महामंत्री मनोज जोशी, संजय साह (रिक्खू) राजीव गुरूरानी दीपक पाण्डे ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा, संजय डालाकोटी, सुरेश भट्ट आदि मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/