shishu-mandir

Almora- अतिक्रमण हटाने के नाम पर शहीद स्मारक स्थल को तोड़ने का कांग्रेस ने किया विरोध, प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

अल्मोडा़, 22 अक्टूबर 2020
Almora
ऋषिकेश में अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में बनाए गए शहीद स्मारक स्थल को तोड़ने का कांग्रेस ने विरोध किया। मामले में सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए है।

new-modern
gyan-vigyan

प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर गुुरुवार को कांग्रेस ने यहां चौघानपाटा में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।

saraswati-bal-vidya-niketan

Almora Breaking- अवैध गांजा के साथ 3 तस्कर दबोचे, यहां बेचने का था प्लान

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार द्वारा चलाये जा रहे अतिक्रमण अभियान के नाम पर ऋषिकेश में कई धार्मिक स्थलों के साथ पूर्व से स्थापित शहीद स्मारक को तोड कर राज्य आन्दोलन के शहीदों का अपमान किया है और आन्दोनकारियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गयी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार जनविरोधी फैसले ले रही है, जिससे जनभावनाऐं आहत हो रही हैं। कहा कि सरकार के जनविरोधी फैसलों से ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश सरकार को जनभावनाओं से कोई सरोकार नहीं रह गया है। उन्होंने सरकार की मंशा पर कई सवाल खड़े किए।

Snowfall- Almora के कई स्थानों में बर्फबारी, तस्वीरों में देखिएं जन्नत सा नजारा

पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय, कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, पूर्व प्रदेश सचिव राबिन मनोज भण्डारी, ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र बोरा, यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, यूथ विधानसभा अध्यक्ष धीरेन्द्र गैलाकोटी, वरिष्ठ कांग्रेसी बिन्दु रौतेला,सभाषद सचिन आर्या, ललित सतवाल, दिनेश पिलख्वाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य शेखर पाण्डेय, महिपाल सिंह राजपूत, रमेश नेगी, मनोज जोशी, अशोक ग्वासीकोटी, फाकिर खान, कार्तिक साह, वैभव पाण्डेय, किशनलाल, पंकज काण्डपाल, मुकेश नेगी, हेम तिवारी, संजय दुर्गापाल, विनोद वैष्णव, शरद साह, अम्बीराम, शिब्बू मेहरा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/

Almora – वरिष्ठ व्यापारी मुमताज खान का निधन, जिला अस्पताल में ली अंतिम सांस