Corona update- उत्तराखंड में फिर फूटा कोरोना बम, आज मिले 995 नये कोरोना पाजिटिव आंकड़ा पहुंचा 29221

In Uttarakhand, the number of corona infected people reached 29221 with 995 new cases देहरादून। उत्तराखण्ड में शुक्रवार को जारी हैल्थ बुलेटिन में 995 नये…

In Uttarakhand, the number of corona infected people reached 29221 with 995 new cases

देहरादून। उत्तराखण्ड में शुक्रवार को जारी हैल्थ बुलेटिन में 995 नये लोगों में कोरोना (corona) संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 29221 पहुंच गया है।

आज शाम 7 बजे जारी कोरोना के हैल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा में 11, बागेश्वर में 07, चमोली में 08, देहरादून में 281, हरिद्वार में 161, नैनीताल में 110, पौड़ी गढ़वाल 43, पिथौरागढ़ में 39, रूद्रप्रयाग में 05, टिहरी गढ़वाल में 29, उधम सिंह नगर में 271, उत्तरकाशी में 17 नये कोरोना संक्रमित मिले है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

वर्तमान तक उत्तराखंड में एक्टिव केसों की संख्या 9294 है। अभी तक 19428 व्यक्ति संक्रमण से ठीक हो चुके हैं तथा 388 लोगों की मौत हो चुकी है आज के दिन 645 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं।

हैल्थ बुलेटिन (corona Health bulletin) यहां देखें

Screenshot 2020 09 11 19 42 36 133