फिर चढ़ा उत्तराखंड में कोरोना का बुखार, आंकड़ा 23 हजार पार, आज मिले 831 नये कोरोना (corona) पाजिटिव

In Uttarakhand, the number of corona infected people reached 23011 with 831 new cases देहरादून। उत्तराखण्ड में शुक्रवार को जारी हैल्थ बुलेटिन में 831 नये…

In Uttarakhand, the number of corona infected people reached 23011 with 831 new cases

देहरादून। उत्तराखण्ड में शुक्रवार को जारी हैल्थ बुलेटिन में 831 नये लोगों में कोरोना (corona) संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 23011 पहुंच गया है।

आज शाम 7.30 बजे जारी कोरोना के हैल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा में 25, बागेश्वर में 10, चमोली 03, चंपावत में 24, देहरादून में 205, हरिद्वार में 163, नैनीताल में 131, पौड़ी गढ़वाल 85, पिथौरागढ़ में 13, रूद्रप्रयाग में 13, टिहरी गढ़वाल में 76, उधम सिंह नगर में 63, उत्तरकाशी में 11 नये कोरोना संक्रमित मिले है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

वर्तमान तक उत्तराखंड में एक्टिव केसों की संख्या 7187 है। अभी तक 15447 व्यक्ति संक्रमण से ठीक हो चुके हैं तथा 312 लोगों की मौत हो चुकी है आज के दिन 502 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं।

हैल्थ बुलेटिन (corona Health bulletin) यहां देखें

Screenshot 2020 09 04 20 23 51 824