shobha joshi ko mila sammaan
कोरोना काल में नि:सहाय लोगों की मदद करने के लिये ”मिशन मोदी अगेन ” संस्था द्वारा पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी को कोरोना यौद्वा सम्मान से नवाजा गया है।
”मिशन मोदी अगेन ” के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम गोपाल काका और राष्ट्रीय मंत्री चौधरी मानसिंह ने उन्हे यह सम्मान पत्र प्रदान किया।
संस्था द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी (shobha joshi) को यह सम्मान कोरोना महामारी के दौरान हुए लॉक डाउन में जरूरतमंदों को मॉस्क राशन और अन्य जरूरी सामग्री वितरित करने के लिये दिया गया है। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी प्रकाश रावत ने पूर्व श्रीमती जोशी को यह सम्मान दिये जाने पर हार्दिक बधाई दी है।
https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/
