Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

कांग्रेस की युवा विंग (youth congress)ने भी शुरू किया मास्क निर्माण, जिले में लोगों को निशुल्क होगा वितरण

youth congress

nirmal rawat photo 1

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा:— अल्मोड़ा जिले में मास्क की कमी नही हो इसके लिए यूथ कांग्रेस(youth congress) ने जगह-जगह मास्क बनाने का काम शुरु कर दिया है।

जिले के सभी विधानसभाओं में यूथ कांग्रेस मास्क का निर्माण कर लोगों को बाट रहे है। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निर्मल रावत ने कहा कि जिन लोगों के पास मास्क नही है उन्हें यूथ कांग्रेस निशुल्क रुप से मास्क देगी । उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों पर इन मास्कों का निर्माण किया जा रहा है। जल्द ही इन्हें कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों को वितरित किया जाएगा।

अल्मोड़ा में खत्याड़ी में युवक कांग्रेस की ओर से इन मास्कों का निर्माण किया जा रहा है। युथ कांग्रेस के अध्यक्ष निर्मल रावत ने बताया कि विधानसभा वाइज इन मास्कों का निर्माण किया जा रहा है इसके बाद इसे गांवों तक पहुंचाया जाएगा। उनके साथ सरकार की आली गांव के ग्राम प्रधान धीरेन्द्र सिंह गैलाकोटी भी मौजूद थे।