कोरोना वारियर्स(corona warriors) को भाजपा ने किया सम्मानित, कार्यकर्ताओं ने पुलिस, स्वास्थ्य कर्मियों और पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

corona warriors

देखें वीडियो

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
bjp 1 2

अल्मोड़ा— 16 अप्रैल— भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा की ओर से शुक्रवार को चौघानपाटा में कोरोना महामारी के दौरान महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे कोरोना वारियर्स (corona warriors)को सम्मानित किया।

bjp2

कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मियों, पर्यावरण मित्रों, स्वास्थ्य कर्मियों और मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया। सभी ने पुष्प गुच्छ और शाल देकर कोरोना की लड़ाई में सहयोग दे रहे लोगों का आभार जताया।

bjp 3 1

इस मौके पर उपस्थित लोगों को मास्क भी वितरित किया। इस मौके पर डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना की लड़ाई में अपनी परवाह किए बिना जो लोग सहयोग कर रहे हैं उन्हें नमन करने का यह वक्त है। इसीलिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

bjp 4

इस मौके पर भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि इस विषम परिस्थिति में प्रदेश के सभी युवाओं को एकजुट होकर जनसेवा कार्य में समर्पित हो जाना चाहिए।

भाजपा जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि भाजपा की सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर मंडल स्तर पर सेवा कार्य पर लगे है तथा यथासंभव प्रशासन की मदद भी कर रहे हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से पीएम केयर फंड में अधिक से अधिक धनराशि जमा करने का भी आह्वान किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन के कार्य में सैनिटाइजेशन के कार्य को और तेज करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, जिला महामंत्री महेश नयाल, नगर अध्यक्ष कैलाश चंद गुरुरानी, नगर महामंत्री संजय साह रिक्खू, नगर महामंत्री व सभासद मनोज जोशी, सभासद अमित साह मोनू, सभासद दीप्ति सोनकर, अजय वर्मा, विनीत बिष्ट, पूनम पालीवाल, दीपक पांडे, करन टम्टा सुनील बिष्ट, राहुल बोरा, हितेश नेगी, राहुल खोलिया, पीयूष कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।