Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

कोरोना का असर अब टेक्नोलॉजी पर, वॉट्सऐप (whatsapp) करने जा रहा है यह परिवर्तन

30 मार्च 2020 पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा उपयोग की जाने वाली मुफ्त मैसेजिंग सर्विस वॉट्सऐप (whatsapp) जल्द ही कुछ बदलाव करने जा रही है।…

30 मार्च 2020

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा उपयोग की जाने वाली मुफ्त मैसेजिंग सर्विस वॉट्सऐप (whatsapp) जल्द ही कुछ बदलाव करने जा रही है। वॉट्सऐप अपने पंसदीदा फीचर ‘स्टेटस’ (status) में बड़ा बदलाव कर रही है जिस कारण वॉट्सऐप यूज़र्स अब अपने स्टेटस में सिर्फ 15 सेकेंड का वीडियो ही लगा सकेंगे।

पूरी दुनिया की अनेक देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते शट डाउन चल रहा है जिस कारण इंटरनेट और वॉट्सऐप का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि वॉट्सऐप ने ये कदम इंटरनेट सर्वर पर लोड कम करने के लिए उठाया है।

बताते चलें कि अब तक वॉट्सऐप स्टेटस में 30 सेकेंड तक का वीडियो लगाया जा सकता था। वॉट्सऐप स्टेटस फीचर का प्रयोग ज्यादातर नए क्रियाकलापों/फोटो/वीडियो/टेक्ट संदेश आदि को अन्य लोगों से साझा करने के लिए किया जाता है।