अल्मोड़ा में महिलाओं के लिए बने शौचालयों में पांच साल से लगा है ताला, महिला शक्ति नाराज

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

अल्मोड़ा- स्वच्छ भारत अभियान के नारे को सार्थक करने के प्रयास में जुटी सरकार के सामने सिस्टम की अनदेखी भारी पड़ रही है| नगर में महिलाओं के लिए बनाए गए शौचालयों को बंद रखे जाने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है| इन शिकायतों को लेकर मंगलवार को पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी के नेतृत्व में महिलाओं के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंप कर इस समस्या का समाधान करने की मांग की| महिलाओं ने कहा कि एक तो नगर में महिलाओं के लिए काफी कम संख्या में शौचालय हैं|

new-modern

उनमें भी ताला लगा रहता है| जिससे महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| शोभा जोशी ने जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं होने पर सभी महिलाओं को साथ लेकर निर्णायक आंदोलन की चेतावनी दी| ज्ञापन देने वालों में पुष्पा खंपा, नसरीन हुसैन, कमला खंपा, शांति मेहरा, अल्का मेहता, भावना बिष्ट, तेन्दो खंपा, अनीषा खंपा, पार्वती खंपा, रूखसार खान, प्रभा जोशी, सुनीता तिवारी, शशि साह, चंद्रा प्रताप, प्रेमा मेहरा, बीना गैड़ा, सपना, मंजू बिष्ट, चंद्रा खंपा, कमला खंपा आदि तमाम महिलाएं शामिल थीं।